मतदाता सूची में फर्जी नाम जोड़ने की शिकायत

रुड़की

एसडीएम कार्यालय में खजूरी गांव के कुछ ग्रामीणों ने मतदाता सूची में कुछ बाहरी लोगों के नाम जोड़ने की शिकायत करते की। बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति ने अपने निजी स्वार्थ के चलते बाहरी लोगों के नाम मतदाता सूची में जुड़वा लिए हैं। एसडीएम वैभव गुप्ता ने बताया कि 31 अगस्त तक मतदाता सूची में संशोधन किया जा सकता था। इसके पश्चात कोई भी संशोधन नहीं किया जाना है। बताया कि इस मामले में मतदाता सूची की जांच पड़ताल की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *