सीसीटीवी कैमरों से गांव की सुरक्षा होगी बेहतर: दिव्या बेलवाल

ऋषिकेश

शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरे लगने शुरू हो गए हैं। शुक्रवार को प्रतीतनगर के मुख्य चौराहों पर चार सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। शुक्रवार को रायवाला के प्रतीतनगर हनुमान मंदिर चौक सहित क्षेत्र के अलग-अलग चौराहों पर जिला पंचायत निधि से चार कैमरे लगाए गए, जो कि क्षेत्र में होने वाली किसी भी तरह की आपराधिक घटनाओं की मॉनीटरिंग में काम आएंगे। जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल ने बताया कि क्षेत्र में पिछले कई समय से सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे की आवश्यकता नजर आ रही थी, जिसको देखते हुए जिला पंचायत बोर्ड में क्षेत्र के लिए सीसीटीवी लगाए जाने हेतु प्रस्ताव रखा गया। प्रस्ताव पास होने के बाद दो लाख के बजट से चार अलग-अलग चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जो कि सुरक्षा के लिहाज से मील का पत्थर साबित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *