नीतीश ने श्भाजपा मुक्त भारत के बयान पर भाजपा का पलटवार, श्जदयू मुक्त बिहारश् बनाने की बात कही
नई दिल्ली
भाजपा से अलग होकर राजद से मिलकर महागठबंधन की सरकार बनाने के बाद नीतीश कुमार ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। 2024 के आम चुनाव में नरेंद्र मोदी और भाजपा को हराने के लिए नीतीश कुमार लगातार सभी विपक्षी दलों के एक साथ आने की वकालत कर रहे हैं। हाल ही में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव से पटना में मुलाकात के दौरान नीतीश ने श्भाजपा मुक्त भारत बनाने यानी 2024 में दिल्ली की गद्दी से नरेंद्र मोदी को हटाने के अभियान की बात कही थी।
नीतीश के श्भाजपा मुक्त भारत के जवाब में भाजपा ने भी श्जदयू मुक्त बिहारश् बनाने की बात कही है। हालांकि इसके साथ ही नीतीश राजद एवं अन्य दलों के महागठबंधन पर कटाक्ष करते हुए भाजपा नेता एवं बिहार के उपमुख्यमंत्री रह चुके सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश के सहयोगी लालू यादव ही बिहार को श्जदयू मुक्तश् कर देने वाले हैं।
मणिपुर में जदयू विधायकों के भाजपा में शामिल होने से गदगद सुशील मोदी ने नीतीश पर जवाबी हमला बोलकर कहा, ष्अरुणाचल के बाद मणिपुर भी जदयू मुक्त। बहुत जल्द लालूजी बिहार को भी जदयू मुक्त कर देने वाले हैं। दरअसल, जदयू-भाजपा गठबंधन की सरकार में लंबे समय तक उपमुख्यमंत्री रहे सुशील मोदी ने महागठबंधन सरकार के गठन के बाद से ही नीतीश के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। भाजपा लगातार महागठबंधन की श्दरारश् को उभारने का प्रयास करते हुए यह कह रही है कि नीतीश ने जनादेश का अपमान किया है। उनके नए सहयोगी लालू ही उनकी पार्टी (जदयू) को राजनीतिक रूप से खत्म कर देगी।
