तीस जिंदा कारतूसों के साथ सीआईएसएफ जवान लापता

मुंबई,

देश की सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील तारापुर परमाणु ऊर्जा संयंत्र और भाभा परमाणु ऊर्जा संयंत्र की रखवाली कर रहे केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) का एक जवान राइफल और तीस जिंदा कारतूस के साथ कल से लापता है. इस खबर से चारों ओर सनसनी फैली है. सीआईएसएफ के इस जवान का नाम मनोज यादव है. बताया जा रहा है कि वह शुक्रवार से लापता है। मनोज यादव शुक्रवार सुबह काम पर आए लेकिन उसके बाद वह अचानक ड्यूटी से गायब हो गए। उसके पास एक एलएमजी राइफल और तीस जिंदा कारतूस है। यादव की तलाश की जा रही है। स्थानीय सीआईएसएफ कर्मी और अधिकारी उम्मीद कर रहे थे कि अचानक हथियारों के साथ गायब हुआ सीआईएसएफ जवान काम पर लौट आएगा। लेकिन समाचार लिखे जाने तक वह नहीं लौटा था। इस मामले में तारापुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है. पुलिस यादव की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *