कम मात्रा में एल्कोहल का सेवन ज्यादा नुकसानदायक नहीं
नई दिल्ली
माना जाता है कि शराब पीने से कोलेस्ट्रॉल का लेवल मेंटेन किया जा सकता है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या वाकई एल्कोहल के सेवन से कोलेस्ट्रॉल की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है? आज आपको बताएंगे कि एल्कोहल और कोलेस्ट्रॉल का कनेक्शन क्या है और लोगों को कौन सी सावधानियां बरतने की जरूरत होती है।
एक खबर के अनुसार एल्कोहल और हेल्थ का कनेक्शन समझना काफी मुश्किल है। यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप कब और कितनी मात्रा में एल्कोहल ले रहे हैं। कम मात्रा में एल्कोहल का सेवन ज्यादा नुकसानदायक नहीं होता, लेकिन ज्यादा सेवन कैंसर, लिवर डिजीज और हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ा देता है। कई स्टडी में यह बात सामने आ चुकी है कि कम मात्रा में एल्कोहल लेने से शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल इंप्रूव होता है और बैड कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रहता है। हालांकि यह भी इस बात पर निर्भर करता है कि आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल क्या है और एल्कोहल कितना ले रहे हैं। इसे दवा के तौर पर इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। शराब के ज्यादा सेवन से दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इससे बैड कोलेस्ट्रॉल, ट्राइग्लिसराइड्स और ब्लड प्रेशर समेत कई समस्याएं हो जाती हैं।
शराब के सेवन से कमर पर चर्बी जमा हो सकती है जो हार्ट डिजीज का जोखिम बढ़ जाता है। ज्यादा शराब पीने से हृदय रोग और हृदय रोग से संबंधित मौत का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए कोशिश करनी चाहिए कि एल्कोहल का सेवन न किया जाए। बता दें कि कोलेस्ट्रॉल के बढ़ते लेवल को कंट्रोल करने के लिए लोग तरह-तरह के तरीके आजमाते हैं। कुछ लोग अपनी डाइट में बदलाव करते हैं तो तमाम लोग फिजिकल एक्टिविटी के जरिए कोलेस्ट्रॉल लेवल मेंटेन करने की कोशिश करते हैं। कोलेस्ट्रॉल को लेकर लोगों के मन में गलतफहमियां भी हैं।
