कपिल शर्मा की रश्मिका मंदाना संग जमेगी जोड़ी?

मुंबई

अपने सुपरहिट कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ की वापसी को लेकर कपिल शर्मा आजकल सुर्खियों में हैं। अब कपिल शर्मा ने अपनी अपकमिंग फिल्म का पोस्टर जारी कर फैंस के बीच खलबली मचा दी है। जी हां, कॉमेडी किंग जल्दी ही एक फिल्म में नजर आएंगे, जिसका टाइटल ‘मेगा ब्लॉकबस्टर’है।कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर जारी करते हुए फिल्म के ट्रेलर रिलीज की डेट भी बताई है।‘मेगा ब्लॉकबस्टर’ का ट्रेलर 4 सितंबर को रिलीज होने वाला है, ऐसे में कपिल शर्मा के फैन काफी खुश हैं।कपिल लंबे समय बाद बिग स्क्रीन पर दिखाई देंगे।खास बात तो ये है कि फिल्म में कपिल शर्मा के साथ साउथ फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री रश्मिका मंदाना, तृष्णा कृष्णनन और कार्थी जैसे कलाकार भी नजर आएंगे.सभी कलाकारों ने सोशल मीडिया पर अपने-अपने लुक का फर्स्ट पोस्टर शेयर किया है।
कपिल शर्मा ने जो पोस्टर जारी किया है, उसमें वह ऑरेंज कलर की टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं।उनके चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान है।उन्होंने पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- ‘ये वाली मेरे फैंस के लिए।उम्मीद है, आपको पसंद आए.’ उन्होंने आगे बताया है कि ट्रेलर 4 सितंबर को रिलीज होगा।कपिल शर्मा को लंबे समय बाद बिग स्क्रीन पर देखने को लेकर उनके फैंस काफी उत्साहित हैं।उनके फैंस और फॉलोअर्स ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी का इजहार भी किया है।कपिल शर्मा को नए अवतार में देखने के लिए उनके फैंस खासे उत्सुक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *