खेसारी लाल ने सपना चौधरी संग मचाया बवाल

मुंबई

भोजपुरी सिंगर खेसारी लाल यादव ने भोजपुरी के बाद अपना सिक्का हरियाणवी में भी चला दिया है, जहां पर उनका हाल ही में सपना चौधरी के साथ सॉन्ग ‘मटक मटक’ रिलीज किया गया था, जो कि अब तक यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है।गाने का जलवा म्यूजिक लिस्ट इस कदर बरकरार है कि वो नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा है।इसे 9 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है.भोजपुरी गाना ‘मटक मटक’ के वीडियो को 26 अगस्त को वाटस रिकार्ड के यूट्यूब चौनल की ओर से जारी किया गया है।
इस गाने के जरिए एक्टर का नया और हरियाणवीं लुक देखने के लिए मिला है।उन्होंने इस पर पगड़ी और कुर्ता पायजामा पहना हुआ है, जिसमें उन्हें जमकर थिरकते हुए देखा जा सकता है।वो हरियाणवीं स्टाइल में काफी जंच रहे हैं।इस गाने के जरिए खेसारी और सपना चौधरी पहली बार साथ काम करते हुए नजर आ रहे हैं।गाने को रिलीज हुए 6 दिन ही हुए हैं।तब से लेकर अब तक इस गाने को 9 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और गाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है।
ये गाना म्यूजिक लिस्ट में टॉप में नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा है।उनके गाने पर दर्शक खूब प्यार लुटा रहे हैं.वीडियो में देखने के लिए मिल रहा है कि खेसारी लाल यादव और सपना चौधरी शानदार डांस मूव्स दिखाए हैं।दोनों कलाकारों के कमाल के ठुमके तो सभी का दिल जीत रहे हैं।जहां खेसारी ने पहली बार हरियाणवीं म्यूजिक वीडियो में काम किया है।वहीं, सपना चौधरी भोजपुरी में पहले ही काम कर चुकी हैं।वो रवि किशन की ‘बैरी कंगना 2’ में आइटम सॉन्ग किया था।इसके अलावा भी उन्होंने कई फिल्मों में स्पेशल अपीयरेंस किया था।भोजपुरी में भी सपना की काफी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है.खेसारी का हरियाणवीं सॉन्ग ‘मटक मटक’ को जहां खेसारी और सपना पर फिल्माया गया है, वहीं इसे विश्वजीत चौधरी ने अपनी बेहतरीन गायिकी से सजाया है।
इसका म्यूजिक गुलशन म्यूजिक द्वारा तैयार किया गया है और कंपोजर भी वही हैं।गाने लिरिक्स आमिन बारुदी ने लिखे हैं और डायरेक्टर जीत घंघास हैं।कोरियोग्राफर साहिल कुमार हैं।प्रोडक्शन ब्रिजफिल्म्स का है। बता दें कि खेसारी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं।वो भोजपुरी से लेकर हिंदी तक में धमाल मचा चुके हैं।उनका कोई भी गाना आता है तो यूट्यूब पर ट्रेंड करता है।उनके गाने ट्रेंडिंग लिस्ट लंबे समय तक टिके रहते हैं।फैंस को उनके सॉन्ग्स का बेसब्री से इंतजार रहता है।
-भोजपुरी के बाद हरियाणवीं में चला खेसारी का जादू
मुंबई(ईएमएस)। भोजपुरी सिंगर खेसारी लाल यादव ने भोजपुरी के बाद अपना सिक्का हरियाणवी में भी चला दिया है, जहां पर उनका हाल ही में सपना चौधरी के साथ सॉन्ग ‘मटक मटक’ रिलीज किया गया था, जो कि अब तक यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है।गाने का जलवा म्यूजिक लिस्ट इस कदर बरकरार है कि वो नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा है।इसे 9 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है.भोजपुरी गाना ‘मटक मटक’ के वीडियो को 26 अगस्त को वाटस रिकार्ड के यूट्यूब चौनल की ओर से जारी किया गया है।
इस गाने के जरिए एक्टर का नया और हरियाणवीं लुक देखने के लिए मिला है।उन्होंने इस पर पगड़ी और कुर्ता पायजामा पहना हुआ है, जिसमें उन्हें जमकर थिरकते हुए देखा जा सकता है।वो हरियाणवीं स्टाइल में काफी जंच रहे हैं।इस गाने के जरिए खेसारी और सपना चौधरी पहली बार साथ काम करते हुए नजर आ रहे हैं।गाने को रिलीज हुए 6 दिन ही हुए हैं।तब से लेकर अब तक इस गाने को 9 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और गाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है।
ये गाना म्यूजिक लिस्ट में टॉप में नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा है।उनके गाने पर दर्शक खूब प्यार लुटा रहे हैं.वीडियो में देखने के लिए मिल रहा है कि खेसारी लाल यादव और सपना चौधरी शानदार डांस मूव्स दिखाए हैं।दोनों कलाकारों के कमाल के ठुमके तो सभी का दिल जीत रहे हैं।जहां खेसारी ने पहली बार हरियाणवीं म्यूजिक वीडियो में काम किया है।वहीं, सपना चौधरी भोजपुरी में पहले ही काम कर चुकी हैं।वो रवि किशन की ‘बैरी कंगना 2’ में आइटम सॉन्ग किया था।इसके अलावा भी उन्होंने कई फिल्मों में स्पेशल अपीयरेंस किया था।भोजपुरी में भी सपना की काफी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है.खेसारी का हरियाणवीं सॉन्ग ‘मटक मटक’ को जहां खेसारी और सपना पर फिल्माया गया है, वहीं इसे विश्वजीत चौधरी ने अपनी बेहतरीन गायिकी से सजाया है।
इसका म्यूजिक गुलशन म्यूजिक द्वारा तैयार किया गया है और कंपोजर भी वही हैं।गाने लिरिक्स आमिन बारुदी ने लिखे हैं और डायरेक्टर जीत घंघास हैं।कोरियोग्राफर साहिल कुमार हैं।प्रोडक्शन ब्रिजफिल्म्स का है। बता दें कि खेसारी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं।वो भोजपुरी से लेकर हिंदी तक में धमाल मचा चुके हैं।उनका कोई भी गाना आता है तो यूट्यूब पर ट्रेंड करता है।उनके गाने ट्रेंडिंग लिस्ट लंबे समय तक टिके रहते हैं।फैंस को उनके सॉन्ग्स का बेसब्री से इंतजार रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *