आलिया भट्ट के साथ काम करना चाहते हैं नागा चौतन्य
नागा चौतन्य ने हाल ही में आमिर खान की फिल्म श्लाल सिंह चड्ढाश् से बॉलीवुड डेब्यू किया है। एक इंटरव्यू में चौतन्य से सवाल किया गया कि वो किस बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ काम करना चाहते हैं? इस पर चौतन्य ने एक नहीं बल्कि कई एक्ट्रेसेस के नाम लिए। उन्होंने कहा कि वो आलिया भट्ट, करीना कपूर, प्रियंका चोपड़ा और कटरीना कैफ के साथ फिल्मों में काम करना चाहते हैं। चौतन्य ने बताया, ष्मैं कई एक्ट्रेसेस के साथ काम करना चाहता हूं। सबसे पहले तो आलिया भट्ट के साथ। मुझे उनकी परफोर्मेंस बहुत पसंद आती है। हमेशा से प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर के साथ काम करने की विश रही है। बहुत सारी एक्ट्रेसेस हैं, बहुत लंबी लिस्ट है। कटरीना कैफ भी मुझे बहुत खूबसूरत लगती हैं।ष् साथ ही नागा ने यह भी खुलासा किया कि सुष्मिता सेन उनकी पहली क्रश थीं। अगर वो कभी उनसे मिले तो, उन्हें जरूर बताएंगे।
