राजू श्रीवास्तव का बीपी नॉर्मल, संक्रमण से बचाने के लिए बदले गए वेंटिलेटर के पाइप

नई दिल्ली

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव पिछले एक माह से दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती हैं। वह पिछले 30 दिनों से वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। इस बीच राजू के शरीर में हरकत बढ़ी है। उन्हें दो बार बुखार भी आ चुका है, लेकिन अभी उनकी हालत स्थिर है। राजू का बीपी भी नॉर्मल है। राजू को संक्रमण से बचाने के लिए वेंटिलेटर में सभी पाइप को बदला गया है।
डॉक्टर्स के अनुसार जब तक ब्रेन में हरकत नहीं होगी तब तक राजू ठीक नहीं हैं। राजू की किडनी, हार्ट, लीवर, ब्लड प्रेशर और ऑक्सीजन लेवल सामान्य है। एम्स की न्यूरो विभाग की प्रमुख पद्मा श्रीवास्तव की देखरेख में राजू का ट्रीटमेंट जारी है। एक दिन पहले, डॉक्टर्स ने राजू की पत्नी शिखा और बेटी अंतरा श्रीवास्तव को उनसे मिलने की परमिशन भी दे दी है। इससे पहले, संक्रमण से बचाव के लिए उनके परिवार के लोगों को भी उनसे मिलने के लिए मना किया गया था। सूत्रों के मुताबिक, राजू की सेहत पहले से बेहतर हो रही है। हालांकि डॉक्टर्स को उनके होश में नहीं आने की चिंता बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *