पुलिस ने 25 लीटर कच्ची शराब पकड़ी
चमोली
हरिद्वार में कच्ची और अवैध शराब से 7 लोगों की मौत की घटना के बावजूद भी कच्ची और अवैध शराब का धंधा नहीं रुक रहा है। चमोली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 25 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर मुकदमा कायम कर दिया है। पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली चमोली पुलिस ने नंदा नगर घाट में चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर जीतेन्द्र निवासी लॉखी को 25 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

