विभिन्न मामलों में फरार चल रहे तीन वारंटी गिरफ्तार
रुद्रपुर
ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत खटीमा पुलिस ने तीन वारंटियों को दबोचा। न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट की तामीली के अनुपालन में धर्मराज, धर्मेंद्र, अर्जुन निवासी ग्राम सुखरामपुर कॉलोनी, बरी अंजनिया को पकड़ा। तीनों को न्यायालय रुद्रपुर पेश किया जाएगा। टीम में उपनिरीक्षक संदीप पिलख्वाल, कुलदीप सिंह, चरण सिंह रहे।

