उर्स की व्यवस्थाओं को विधायक ने परखा

रुड़की। विधायक हाजी फुरकान अहमद ने रविवार को कलियर में साबिर पाक के उर्स की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान विधायक ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को ससमय व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही दरगाह प्रबंधक शफीक अहमद और एसडीएम विजयनाथ शुक्ला से वार्ताकर हज हाउस रोड से हटाए गए दुकानदारों को स्थान आवंटित करने, साफ-सफाई, सड़कें, बिजली और पानी की व्यवस्था समय से पूरा करने के लिए सम्बंधित अधिकारियों को कहा। विधायक ने बताया कि निरीक्षण के दौरान एसडीएम और दरगाह प्रबंधक उर्स की तैयारियों की जानकारी ली गई। उर्स से पहले सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने को कहा गया है। इस दौरान दरगाह प्रबधक शफीक अहमद, लेखपाल अनुज यादव, राव इरफान, नाजिम त्यागी, इस्तेकार, इसरार शरीफ, जुल्फान अहमद, शहजाद, सलीम पीरजी, असद साबरी, नोमी मियां, मुन्ना मलिक, पुप्पू, जाहिद, शाहिद, अनीस, महमूद, इस्तेकार, वसीम, नफीस, बाबू, तस्लीम, रहीस खान, नफीस खान, फुरकान कुरैशी और मुन्ना कुरैशी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *