मतदान केंद्रों पर तैनात रहेंगे पीएसी के जवान
रुड़की। मतदान केंद्रों पर पीएसी के जवान तैनात रहेंगे। लोगों से भी शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने के लिए कहा है। थानाध्यक्ष मनोहर भंडारी ने बताया कि थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायतो में चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। एक बटालियन पीएसी की पोलिंग बूथो पर तैनात रहेगी। थाना पुलिस संवेदनशील और अति संवेदनशील पोलिंग बूथों पर नजर रखेगी।

