एसडीएम ने फर्जी खादिमों की जांच के निर्देश दिए

रुड़की। जायरीनों से अवैध वसूली और अभद्रता के खिलाफ एसडीएम विजयनाथ शुक्ला से शिकायत की गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। कलियर निवासी शहजाद और गुलशाद ने एसडीएम विजयनाथ शुक्ला को पत्र भेजकर बताया था कि दरगाह साबिर पाक परिसर में कुछ लोग आने वाले जायरीनों से अवैध वसूली कर रहे हैं। जायरीनों के मना करने पर अभद्रता कर धक्का मुक्की करते हैं। इस काम में उनके साथ सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पीआरडी के जवानों की मिलीभगत होने का आरोप भी लगाया है। एसडीएम विजयनाथ शुक्ला ने पत्र पर संज्ञान लेकर कलियर पुलिस को दरगाह में खड़े होने वाले लोगों के खिलाफ जांच कर कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस ने शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसओ मनोहर सिंह भंड़ारी ने बताया कि शिकायत पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *