श्रीनगर की अलीशा को मिला गोल्ड मेडल
श्रीनगर गढ़वाल
श्रीनगर निवासी अलीशा अग्रवाल को श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। अलीशा सांई इंस्टीट्यूट की एमएचए-2020 की छात्रा है। अपनी कक्षा में उत्कृष्ट अंकों के साथ टॉपर रही होनहार छात्र अलीशा को गोल्ड मेडल से नवाले जाने पर अक्षिता अग्रवाल सहित नगर वासियों ने खुशी जताई है। दीक्षांत समारोह में प्रदेश के राज्यपाल एवं कुलाधिपति सेनि. लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल और डिग्री प्रदान की हैं।
