जानलेवा हमले के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की

चमोली

गैरसैंण प्रखंड़ के बुखाली गांव में हत्या के प्रयास का आरोपी सरेआम दूसरे दिन भी गांव में घूम रहा है तथा अन्य लोगों को भी डरा-धमका रहा है। लेकिन प्रशासन इसके बाद भी मौन बना हुआ है। पीड़ित मोहन सिंह ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।बताते चले कि बीते बुधवार को गांव के युवक हरेन्द्र पुत्र मान सिंह ने जय सिंह पुत्र मोहन सिंह पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने का आरोप है। इस धारदार हथियार के वार को रोकने के लिए जय सिंह का दायें हाथ में गहरी चोटे आई है। इससे पूर्व भी आरोपी गांव में अन्य बारदातें कर चुका है। इस संबंध में नायब तहसीलदार राकेश पल्लव का कहना था कि बुधवार को ही आरोपी के विरूद्ध धारा 307 में मामला दर्ज किया जा चुका है। राजस्व उपनिरीक्षकों द्वारा पुलिस कार्यो के बहिष्कार के कारण मामला रेगुलर पुलिस को स्थानांतरित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *