भीमसिंहपुर में पेयजल संकट से जूझ रहे लोग

कोटद्वार

मानसून की बारिश के बाद भी क्षेत्र को लोगों को पेयजल समस्या का सामना करना पड़ रहा है। हालत यह है कि पिछले चार-पांच दिनों से लोग पेयजल के लिए परेशान हैं। पानी नहीं आने से लोगों में भारी नाराजगी है। उनका कहना है कि पेयजल समस्या का समाधान नहीं होने से उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नगर निगम के वार्ड संख्या 34 भीमसिंहपुर निवासी पिछले चार पांच दिनों से पेयजल के लिए परेशान हैं। पेयजल के लिए उन्हें अन्य जगह भटकना पड़ रहा है। भीमसिंह पुर क्षेत्र को पेयजल सप्लाई करने वाले नलकूप के वाल्व में आई खराबी के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। स्थानीय निवासी ओम प्रकाश, राधेश्याम, रामस्वरूप, मीरा देवी और जयंती देवी आदि ने बताया कि पेयजल की सप्लाई न होने के कारण उनकी दैनिक दिनचर्या प्रभावित हो रही है। पेयजल व्यवस्था करने में ही उनका आधा समय बीत जा रहा है। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता संतोष उपाध्याय ने बताया कि नलकूप के वाल्व में खराबी आई थी, जिसे ठीक कर दिया गया है। शीघ्र ही पेयजल आपूर्ति सुचारू हो जायेगी। पेयजल समस्या का समाधान करने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *