बिजली चोरी पकड़ने गई टीम के साथ मारपीट

रुड़की

बुक्कनपुर में बिजली चोरी पकड़ने गई टीम के साथ गाली गलौच और मारपीट की गई। आरोप है कि टीम को बंधक बनाने का प्रयास कर जेई और मीटर रीडर का मोबाइल फोन भी छीन लिया। तीन लोगों को नामजद कर पुलिस को तहरीर दी गई है। लंढौरा बिजली घर पर तैनात एसडीओ मयंक पंत ने बताया कि शुक्रवार दोपहर वह टीम के साथ मुंडलाना में बकाया वसूली करने जा रहे थे। इसी दौरान बुक्कनपुर में मार्ग किनारे एक मकान में कटिया डाल कर बिजली चोरी करने का मामला सामने आया। रोपियों ने जेई, मीटर रीडर और लाइनमैन के साथ गाली गलौज और मारपीट शुरू कर दी। वहीं, दूसरे पक्ष के मसूद हसन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह दोपहर में जुमे की नमाज पढ़ने गया था। इसी दौरान कुछ बिजली कर्मचारी उसके घर मे घुस गए। आरोप है कि जब महिलाओं ने घर मे घुसने का कारण पूछा तो कर्मचारियों ने गाली गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान जब वह भी घर पहुंचा तो उसके साथ भी गाली गलौच और मारपीट की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *