नाबालिग से दुष्कर्म किया

रुड़की

नाबालिग के साथ आम के बाग में दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि एक महिला उसे बहला फुसलाकर वहां ले गई। जहां युवक ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। घाड़ क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 27 जुलाई दोपहर एक महिला उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर आम के बाग में ले गई। जहां पर बाग में पहले से एक युवक मौजूद था। युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद पुत्री ने बदहवास हालत में घर पहुंचकर सारा मामला अपने परिजनों को बताया। किशोरी की मां ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही एक युवक व एक महिला को नामजद करते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने नामजद कमल और एक महिला निर्मला के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि मामला दर्ज करने के साथ ही जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *