कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ दुर्व्यवाहर पर भड़की महिला कांग्रेस
रुद्रपुर
महिला कांग्रेस ने मुख्य चौक पर केंद्रीय कैबिनेट मंत्री का पुतला फूंका। महिला कांग्रेस का आरोप था कि उनकी राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ भाजपा की महिला नेत्रियों ने संसद में अभद्रता की। जिसे कांग्रेस किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रेखा सोनकर के नेतृत्व में महिलाएं मुख्य चौक पर एकत्रित हुई। सोनकर ने कहा कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ दुर्व्यवहार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं ने पार्टी अध्यक्ष के प्रति अमर्यादित व्यवहार किया। इससे कार्यकर्ताओं में खासा आक्रोश व्याप्त है। महिला कांग्रेस ने नारेबाजी करते हुए कैबिनेट मंत्री का पुतला फूंका। महिलाओं ने संसद में दुर्व्यवहार करने वाली नेत्रियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर बीना राणा, ऊषा यादव, ज्योति, विद्या यादव, शकीला, संजय, सन्नो, ममता आदि मौजूद रहे।
