नाबालिग को भगाने व दुराचार का आरोपी गिरफ्तार

रुद्रपुर

नाबालिग को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने और दुराचार करने के आरोप में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है। संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। वहीं नाबालिग को भी बरामद किया गया। सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि एक व्यक्ति ने 21 जुलाई को थाने में तहरीर देकर दिलशाद पुत्र भूरा शाह उर्फ आजम खां निवासी करतारपुर रोड गदरपुर पर नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया। प्रभारी निरीक्षक गदरपुर के नेतृत्व में टीम ने आरोपी को इंद्रानगर फाटक के पास हल्द्वानी से गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता अभियुक्त के साथ थी, उसको पुलिस ने बरामद कर लिया। पूछताछ में पीड़िता ने आरोपी के उसके साथ दुराचार किए जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी युवक को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *