स्कूल को निकली नाबालिग लापता, गुमशुदगी दर्ज

रुद्रपुर

चकरपुर पुलिस चौकी ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। चौकी प्रभारी प्रयांशु जोशी ने बताया कि जगबूढ़ा पुल से पंथागोठ को जाने वाले मार्ग पर एक संदिग्ध को जाते हुए देखा। जिसे रोकने पर वह तेजी से भागने लगा। उसे घेराबंदी कर दबोच लिया गया। पूछताछ उसने अपना नाम खेतलसंडा मुस्ताजर गांव निवासी नारायण राम बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 12 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। चौकी प्रभारी जोशी ने बताया कि आरोपित को आबकारी अधिनियम में निरुद्ध किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *