आरोपी शिक्षक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करने की मांग

रुद्रपुर

राजस्थान में छात्र की मौत के विरोध में बहुजन क्रांति मोर्चा ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की। शनिवार को बहुजन क्रांति मोर्चा के अध्यक्ष बलवीर सिंह व महामंत्री हरकेश सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम कार्यालय में सौंपा। कहा कि जातिगत भेदभाव के चलते राजस्थान के जालौर के निकट् एक छात्र को शिक्षक ने पीट-पीट कर घायल कर दिया। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे  दलित समाज में रोष है। उन्होंने  आरोपी शिक्षक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करने, पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा देने तथा परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। इस मौके पर कानूनी सलाहकार एडवोकेट नूतन प्रसाद कश्यप,आरबी सिंह, उमेश सौदा, प्रेम प्रकाश, रामकुमार वरदान ,अजय कुमार, एडवोकेट अजीत सिंह,संजीव सिंह, सुनील सौदा,गौरव कश्यप, ठाकुर सिंह, आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *