मासिक पेंशन नौ हजार करें
रुड़की
इपीएफ पेंशनर ऑर्गेनाइजेशन ने उपजिलाधिकारी विजय नाथ शुक्ला के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेजा। जिसमें मासिक पेंशन 9000 रुपये किए जाने, डीए और सुप्रीमकोर्ट के आदेशानुसार पेंशनर व उनके परिवारों को मुफ्त चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराए जाने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में अनिल वर्मा, डॉ बीएल अग्रवाल, नवीन कुमार जैन, सुधीर चौधरी, नरेश नागयान, पंकज जैन, सचिन गोडवाल, सुनील गोयल, अशोक कुमार, आशीष पंडित शामिल थे।
