न्यायिक प्रक्रिया को तेज तथा सुलभ बनाने का सुझाव

रुड़की।  एडवोकेट एसोसिएशन ने लक्सर बार के सभागार में हरिद्वार जिला एवं सत्र न्यायाधीश का स्वागत किया गया। स्वागत सामारोह ने वकीलों ने अपनी समस्याएं बताने के साथ ही न्यायिक प्रक्रिया को तेज तथा सुलभ बनाने का सुझाव दिए। जिला जज ने इन पर विचार कर कार्रवाई करने का भरोसा दिया। लक्सर एडवोकेट एसोसिएशन की तरफ से शुक्रवार को तहसील के बार सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अधिवक्ताओं ने मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश सिकंद कुमार त्यागी का स्वागत किया। स्वागत के बाद अधिवक्ताओं ने कुछ मांगों के साथ ही अपने सुझाव भी रखे। उन्होंने बताया कि पथरी थाने के कुछ गांव लक्सर से काफी नजदीक हैं। इनकी तहसील भी लक्सर ही लगती है। लेकिन इन सभी गांवों के आपराधिक मामलों की सुनवाई हरिद्वार में होती है। बताया कि एनडीपीएस एक्ट के कुछ मुकदमे लक्सर तो कुछ हरिद्वार में सुने जाते हैं। सेशन ट्रायल के वाद भी कुछ लक्सर व कुछ जिले में चल रहे हैं। मोटर व्हीकल एक्ट के मामलों में क्लेम की सुनवाई लक्सर कोर्ट में होती है, जबकि इससे संबंधित बाकी मुकदमों की सुनवाई हरिद्वार में होने से परेशानी हो रही है। उन्होंने लक्सर व खानपुर थाना क्षेत्र के पॉक्सो से संबंधित मामलों की सुनवाई की व्यव्स्था लक्सर में किए जाने की मांग रखी। साथ ही लक्सर में फास्ट ट्रैक कोर्ट की स्थापना का सुझाव भी जिला जज के सामने रखा। उन्होंने विचार के बाद सकारात्मक कार्रवाई करने का भरोसा दिया।
इससे पहले एसोसिएशन अध्यक्ष विकास पंवार, सचिव मुकेश कुमार, उपाध्यक्ष जौहर सिंह, सह सचिव प्रवेश कुमार, इकराम अली, कासिम अंसारी, नीरज सागर, कुशलपाल सिंह, जोधसिंह, सरताज हसन, दीपक कुमार, संजय वर्मा, दीपांकर कौशिक, राजवीर सिंह, अंकित तोमर, अरुण कुमार, वरुणेश कुमार आदि अधिवक्ताओं ने जिला जज का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *