निर्माण कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी : तीरथ

पौड़ी

सांसद गढ़वाल तीरथ सिंह रावत ने गुरुवार को विकासभवन सभागार में विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक ली। उन्होंने कहा कि जिन विभागों के कार्य शेष रह गए हैं, उन्हें गुणवत्ता के साथ जल्द कार्य पूरा करे। कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक से पूर्व सांसद ने पौड़ी, कोट व खिर्सू के 9 स्वयं सहायता समूहों को 1-1 लाख, 1 समूहों को 2 लाख के चेक वितरित किए। साथ ही सांसद द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाले किसानों को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार से सम्मानित भी किया। सांसद ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को सिंगल यूज प्लास्टिक की शपथ भी दिलाई गई। बैठक में गढ़वाल सांसद ने अधिकारियों को बीडीसी बैठक, तहसील दिवस व अन्य बैठकों में पूरी तैयारियों के साथ जाने के निर्देश दिए। कहा कि कोई अधिकारी अगर इस तरह की बैठकों में नहीं जाता है तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सांसद ने देवप्रयाग व जनासू मार्ग पर जगह-जगह हुए गड्ढों को भरने व तत्काल सुधारीकरण करने, सुरखेत स्थित गदेरे में पुलिया बनाने, कोडिया-किमसार मोटर मार्ग का निरीक्षण करते हुए तत्काल प्रभाव से कार्य करने को कहा। सांसद ने राष्ट्रीय राजमार्ग पौड़ी-थलीसैंण-रामनगर पर पाबौ के समीप चपलोड़ी में अंधे मोडों का सुधारीकरण करने और मुख्यशिक्षाधिकारी को जर्जर स्कूलों को चिन्हित करते हुए जल्द सुधारीकरण के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने सांसद आदर्श गांव सिरतोली में हो रहे कार्यों की जानकारी ली। बैठक में डीएम डा. विजय कुमार जोगदंडे, विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी, सीडीओ अपूर्वा पांडे, परियोजना निदेशक डीआरडीए संजीव कुमार राय, जिला विकास अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह चौहान, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. प्रवीण कुमार, मुख्य शिक्षाधिकारी आंनद भारद्धाज, ब्लाक प्रमुख द्वारीखाल महेंद्र राणा, कोट पूर्णिमा नेगी, खिर्सू भवानी गायत्री, जयहरीखाल दीपक भंडारी, एकेश्वर नीरज पांथरी आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *