2018 के आपदा प्रभावितों को नहीं मिला मुआवजा
पिथौरागढ़
धारचूला ब्लॉक सभागार में सरकार और समुदाय के साथ आदान प्रदान कार्यशाला का आयोजन किया गया। अर्पण संस्था ने एक्शन एड के सहयोग से आयोजित कार्यशाला में महिलाओं ने अपनी समस्याओं को रखा। अर्पण संस्था की खीमा जेठी ने कहा कि ग्राम स्तरीय मुद्दों का समाधान,चामी व चिफलतरा के आपदा प्रभावतों को मुआवजा न मिलना,खोतिला के आपदा प्रभावितों का पुनर्वास सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। कहा कि चिफलतरा के 24 परिवारों को चार वर्ष बाद भी कोई सहायता राशि नहीं मिली है। चामी,घट्टाबगड,किमखोला,भक्तिरवा

