अंकिता को न्याय दिलाने सड़कों पर उतरीं महिलाएं

पौड़ी

तहसील चौबट्टाखाल में शनिवार को अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए महिलाएं सड़कों पर उतरीं। महिलाओं द्वारा चौबट्टाखाल बाजार से होते हुए रैली तहसील परिसर पहुंची । इस दौरान महिलाओं ने रैली के माध्यम से आरोपियों को फांसी देने के लिए जमकर नारेबाजी की। इस दौरान तहसील में तहसीलदार के नहीं होने पर महिलाओं ने नाराजगी जताते हुये ज्ञापन देने से मना किया। इसके बाद तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर ज्ञापन लिया। महिलाओं ने सीएम को ज्ञापन भेजते हुए केस की सीबीआई जांच करवाने, वीआईपी गेस्ट का नाम सार्वजनिक करने, केस फास्ट ट्रैक कोर्ट की मांग की। तहसीलदार श्रेष्ठ गुनसोला ने बताया कि श्रीनगर तहसील में चार्ज होने के कारण से मौके पर देरी से पहुंचे। प्रदर्शन में पोखड़ा, एकेश्वर की आंगनबाड़ी सदस्य, महिला मंगल दल, आशा वर्कर व सामाजिक संगठन व राजनीतिक संगठन से जुड़े ग्रामीण मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *