गांधी और शास्त्री जयंती पर संगोष्ठी आयोजित
अल्मोड़ा
सोबन सिंह जीना परिसर में रविवार को गांधी और शास्त्री जयंती पर संगोष्ठी आयोजित हुई। इस अवसर पर वक्ताओं ने महापुरुषों के विचारों एवं आदर्शों को समाज तक पहुचाने का संकल्प लिया। संगोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि विवि कुलपति प्रो. एनएस भंडारी ने गांधी और शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी के अनुसार शिक्षा वह है जो हमें अच्छे संस्कार, अच्छे विचार एवं जीवन दर्शन एवं अच्छी आजीविका की ओर ले जाती है। कहा कि कि भगवद गीता स्वयं में जीवंत पुस्तक है जिसका विश्व में सर्वाधिक भाषाओं में अनुवाद हुआ है और यही भारतीय दर्शन एवं शिक्षा की विशेषता है, जिसके अध्ययन से साधारण मनुष्य भी महापुरुष बन सकता है। संगोष्ठी में योग विभागाध्यक्ष डॉ. नवीन चंद्र भट्ट, डॉ. भानू प्रकाश जोशी, प्रो. इला साह, डॉ. ललित जोशी, चंदन लटवाल, चंदन बिष्ट, लल्लन सिंह, आरती कनवाल, भूमिका चौहान आदि रहे।

