बंद घर से ज्वेलरी-नकदी चोरी में एक गिरफ्तार

ऋषिकेश

कोतवाली पुलिस ने बंद घर से ज्वेलरी और नकदी चुराने के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। कोतवाली पुलिस के मुताबिक 15 अगस्त को संजय बालियान पुत्र मेहर सिंह निवासी बंसत कॉलोनी, श्यामपुर ने तहरीर दी। उन्होंने बताया कि उनके बंद घर से ज्वेलरी, नकदी और मोबाइल चोरी हो गया। इसके बाद गली नंबर 10 देवेंद्र विहार, गुमानीवाला निवासी एस. नारायण ने बताया कि 24 सितंबर को उनके घर में चोरी का प्रयास किया गया। पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की। गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सूरज कुमार पुत्र सुरेश कुमार वर्मा निवासी त्रिवेणीघाट, ऋषिकेश को टिहरी बस स्टैंड से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने चोरी का जुर्म स्वीकारा। उससे चोरी का माल भी बरामद किया गया। कोतवाल रवि सैनी ने बताया की आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि संजय बालियान के यहां चोरी करने के बाद वह कोलकाता चला गया। जहां राह चलते लोगों को कुछ ज्वेलरी बेच दी। उसके बाद फिर श्यामपुर के गुमानीवाला में चोरी का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाया। आरोपी पर पहले भी चोरी के मामले दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *