आईआईटी रुड़की और एरिज मिलकर करेंगे काम
रुड़की
आईआईटी और एरिज, नैनीताल ने शैक्षणिक सहयोग के तहत एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत विचारों के आदान-प्रदान कर बेहतर प्रयास से ज्ञान को बढ़ाने में मदद मिलेगी। इसके अतिरिक्त दोनों सस्थाओं ने अनुसंधान कार्य में सहयोग करने, परामर्श बढ़ाने, संकाय सदस्यों, वैज्ञानिकों और छात्रों का आदान-प्रदान करने पर सहमति जताई है। आईआईटी निदेशक प्रो. अजीत के चतुर्वेदी ने कहा कि इस भागीदारी का उद्देश्य आईआईटी रुड़की और आर्यभट्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ ऑब्जरवेशनल साइंसेस (एरीज) के शोधकर्ताओं को एक-दूसरे के समीप लाना है। एरीज ने हिमालय क्षेत्र में कई स्थानों पर किए गए व्यापक सर्वे के बाद अब नई साइट देवलथल में विकसित की है। कैंपस में लिक्विड मिरर टेलीस्कोप स्थापित किए गए हैं। एरीज के निदेशक प्रो. दीपंकर बनर्जी ने कहा कि समझौता एक-दूसरे के लाभ के लिए होगा और दोनों संस्थानों के छात्रों को सुविधाएं प्रदान करेगा।

