मेयर ने जाना हिमस्खलन में घायल पर्वतारोही का हाल

ऋषिकेश।

हिमस्खलन में गंभीर रूप से घायल हुए पर्वतारोही रोहित भट्ट एम्स ऋषिकेश में भर्ती हैं। शुक्रवार को मेयर अनिता ममगाईं ने रोहित से मुलाकात कर कुशलक्षेम पूछी। शुक्रवार को मेयर अनिता ममगाईं बैराज मार्ग स्थित एम्स पहुंची। वहां उन्होंने उत्तरकाशी में हिमस्खलन में घायल रोहित भट्ट का हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से युवा पर्वतारोही के स्वास्थ्य की जानकारियां जुटाई। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों के अनुसार रोहित भट्ट के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हुआ है। अब वह स्वस्थ हैं। जल्द ही उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। उन्होंने घटना में गंभीर रूप से घायल हुए पर्वतारोहियों के शीघ्र स्वास्थ्य की कामना भी की। साथ ही घायलों को एयरलिफ्ट करा अस्पताल में भर्ती कराने पर सीएम पुष्कर सिंह धामी की सराहना की। इस मौके पर पार्षद अनिता रैना भी मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *