परमार्थ निकेतन में आज से दो दिवसीय नारी संसद का आयोजन

ऋषिकेश

स्वर्गाश्रम स्थित परमार्थ निकेतन में शनिवार से दो दिवसीय नारी संसद का आयोजन किया जाएगा। इसमें भारतीय नारी के लिए क्या-कया करना ठीक रहेगा, उसके सपने क्या हैं और चुनौती कहां आ रही हैं, साथ ही नारी शिक्षा और स्वास्थ्य पर मंथन किया जाएगा। शुक्रवार को परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने पत्रकारवार्ता में नारी संसद की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि परमार्थ निकेतन एवं माता ललिता देवी सेवाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय नारी संसद में चार सत्र होंगे। पहला सेशन परिवार की संरचना और कार्य संचालन पर रहेगा। दूसरे सत्र में विदुषी वक्ता खुद बताएंगी कि भारतीय नारी के लिए क्या-क्या करना ठीक रहेगा और चुनौती कहां आ रही हैं। तीसरा सत्र नारी शिक्षा, स्वास्थ्य व पर्यावरण से जुड़ा है। हर सत्र में परमार्थ निकेतन के ऋषिकुमार लघु नाटिका से विषय विशेष पर नाट्य मंचन करेंगे। नारी संसद के सहसंयोजक रवि शंकर तिवारी ने बताया कि विभिन्न सत्रों में केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, केंद्रीय संस्कृति मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड ऋतु खंडूरी भूषण चीफ गेस्ट होंगे। चिंतक व विचारक केएन गोविंदाचार्य व जल पुरुष राजेंद्र सिंह होंगे। डॉ. साध्वी भगवती सरस्वती, सांसद मनोज तिवारी, पर्यावरणविद् वंदना शिवा और कई विश्वविद्यालयों की महिला कुलपति शिरकत करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *