विदेश भेजने के नाम पर 5.50 लाख ठगे

रुड़की

बेरोजगार युवक को खाड़ी देश में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी की गई। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली क्षेत्र के गांव लहबोली निवासी 90 वर्षीय नानू पुत्र नियामत ने पुलिस को तहरीर देकर बताया उसके पुत्र का काफी समय पहले निधन हो चुका है। पीड़ित का कहना है कि उसका पौत्र हशमत अली बेरोजगार है। बताया कि उसी के गांव का रहने वाला एक व्यक्ति उसके घर आता जाता था। उसने उसे बताया कि वह उसके पौत्र को खाड़ी देश में अच्छी नौकरी दिला सकता है। इसके बाद उसने एक अन्य व्यक्ति से उसका परिचय कराया और फोन पर बात कही। पासपोर्ट आदि देकर नौकरी दिलाने की बात पक्की कर दी। आरोपी ने करीब साढ़े पांच लाख रुपये ले लिए। एसएसआई दीप कुमार का कहना है कि पुलिस को तहरीर मिली है। इसमें एक महिला सहित चार लोगों को नामजद किया गया है। आरोपियों में एक कॉमन सर्विस सेंटर का संचालक भी बताया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *