छात्रा से छेड़छाड़ में गिरफ्तार दो दोस्तों को जेल भेजा

रुड़की

ट्यूशन जा रही छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी उसके दोनों दोस्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। छात्रा के शोर मचाने पर परिचितों ने दोनों को मौके पर धर दबोचा था। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र की छात्रा अपनी सहेली के साथ ट्यूशन जा रही थी। शुक्रवार शाम को मोहनपुरा के पास दो दोस्तों ने उनका पीछा शुरू कर दिया और वह काफी दूर तक उनके पीछे चलते रहे। इस बीच कुछ फब्तियां कसी तो छात्रा ने विरोध किया था। शोर मचाने पर छात्रा के परिचित वहां से गुजरते वक्त मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों दोस्तों को मौके पर धर दबोचा और उनकी जमकर पिटाई की थी। इसके बाद छात्रा के परिजनों की ओर से तहरीर दी गई थी। इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के बिझौली निवासी सादिक और सुहैल को छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *