भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम के बयान से कांग्रेस में आक्रोश

देहरादून

महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष डाक्टर जसविन्दर सिंह गोगी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने एसएसपी दलीप सिंह कंुंवर से मिला और कार्यवाही किये जाने की मांग की गई। इस अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष डा. जसविन्दर सिंह गोगी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दी गई तहरीर में कहा है कि भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने अपने बयानों में कहा है कि कांग्रेसी मंदिरों में महिलाओं के साथ छेडछाड़ करने जाते हैं महानगर कांग्रेस कमेटी दुष्यंत गौतम के इस बयान का विरोध करती है। उन्होंने कहा कि यह बयान धार्मिक आस्था को ठेस पहंुचाने वाला तो है ही, साथ ही साथ समाज को दूषित करने वाला भी है। इस अवसर पर डा. जसविन्दर सिंह गोगी ने एसएसपी से अनुरोध किया है कि भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तरीाखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उचित कार्यवाही की जाये, अन्यथा कांग्रेस जन पूरे प्रदेश में भाजपा के नेताओं के खिलाफ व्यापक स्तर पर आंदोलन छेडेंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून से मुलाकात करने वालों में अनेकों कांग्रेसी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *