बैठक में गुरु सहस्त्रार्जुन महाराज की जयंती मनाने पर विस्तार से चर्चा
देहरादून
दून संयुक्त जायसवाल संघ की एक बैठक पीर का नाथ ट्रस्ट मंदिर लक्खीबाग में हुई, जिसमें कलाल समाज के गुरु सहस्त्रार्जुन महाराज की जयंती मनाने पर विस्तार से विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया। इस अवसर पर बैठक में संघ के अध्यक्ष मनमोहन जायसवाल ने बताया कि इस वर्ष जयंती 31 अक्टूबर 2022 को मनाई जायेगी और जयंती के अवसर पर दो कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा और इस अवसर पर संघ के संरक्षक महेंद्र जायसवाल ने बताया जयंती की पूर्व बेला पर 30 अक्टूबर 2022 को असहाय बच्चों को भोजन, कॉपी, किताबें, स्टेशनरी व कपड़े आदि वितरित किए जाएंगे। इस अवसर पर संघ के दूसरे संरक्षक रमेश जायसवाल ने बताया कि जयंती वाले दिन 31 अक्टूबर को शाम पांच बजे गांधी पार्क के मुख्य गेट पर दीप प्रज्जवलन कर मिष्ठान्न वितरण का कार्यक्रम किया जाएगा। इस अवसर पर बैठक में अजय जायसवाल, कुलदीप जायसवाल, अंकेश जायसवाल, संजय जायसवाल, सुभाष जायसवाल, सुशांत जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

