विस अध्यक्ष ने की मेहलचौरी में आयोजित कृषि मेले में शिरकत

देहरादून

जनपद चमोली गढ़वाल के विकासखंड गैरसैंण के अंतर्गत मेहलचौरी में आयोजित कृषि मेले में शिरकत करने को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी हेलीकॉप्टर द्वारा आज गौचर पहुंची। यहां पहुचने पर कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर वहीं कर्णप्रयाग में पूर्व विधायक मुन्नी देवी शाह व बीजेपी कार्यकर्ताओं ऋतु खण्डूड़ी का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान पत्रकारों से वार्ता के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि गैरसैंण को लेकर हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। राज्य स्थापना दिवस नौ नवम्बर को भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर में भव्य कार्यक्रम होंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां आरंभ की जा रही है। इस अवसर पर इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण गैरसैंण विकासखंड के अंतर्गत मेहलचौरी पहंुची जहां उन्होंने कृषि मेले में शिरकत कर स्टालों का भी निरीक्षण किया, वहीं अधिकारियों को भी व्यापक स्तर पर निर्देशित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *