मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना का शुभारंभ चार को

देहरादून

प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय अधिकारियों के साथ ग्राम्य विकास विभाग की समीक्षा बैठक की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आगामी 04 नवम्बर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर बैठक के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि 09 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस है, इसी श्रृंखला में 04 नवम्बर को मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना शुरू करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के कर कमलों द्वारा उसकी लॉन्चिंग की जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि 2025 तक जब हमारा प्रदेश 25 साल का होगा, जो हमारे समूह की 03 लाख 67 हजार महिलाएं हैं, जो समूह के माध्यम से काम कर रही हैं, उनमें से सवा लाख बहनों को हम वर्ष 2025 तक लखपति बनाएंगे। उन्होंने कहा कि उस दिन प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को भी आवास दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार कौशल योजना के लाभार्थियों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। इस कार्यक्रम के माध्यम से मातृशक्ति को मजबूत करना है। इस अवसर पर ग्राम्य विकास सचिव डाक्टर बीबीआरसी पुरुषोतम, अपर सचिव नितिका खंडेलवाल, अपर सचिव आनंद स्वरूप सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *