फिल्म निर्माता निर्देशक मनीष वर्मा आइकोनिक प्राइड ऑफ इंडिया से सम्मानित
देहरादून
उत्तराखंडी बोली भाषा की फिल्मों को बनाने एवं प्रोत्साहन निर्माता निर्देशक मनीष वर्मा को मुंबई में आइकोनिक प्राइड ऑफ इंडिया से सम्मानित किया गया। इस दौरान अस्वस्थता के चलते हुए उनके भाई संजीव वर्मा ने यह पुरस्कार हासिल किया। यहां जुहू, मुंबई में हुए भव्य फिल्म समारोह में उत्तराखंडी बोली,भाषा की फिल्मों को बनाने एवं प्रोत्साहन निर्माता निर्देशक मनीष वर्मा को मुंबई में आइकोनिक प्राइड ऑफ इंडिया से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अस्वस्थ होने के चलते मनीष वर्मा नहीं पहुंच पाए। मनीष वर्मा के बड़े भाई संजीव वर्मा ने यह सम्मान पुरुस्कार प्राप्त किया। इस अवसर पर ज्ञात हो कि मनीष वर्मा ने बनाई वर्ष 2014 में सुपरहिट फिल्म अंजवाल, वर्ष 2016 में, हैलो यूके एवं 2022 में फ्योली का निर्माण एवं निर्देशन, एक्टिंग का कार्य किया है। इस अवसर पर बताया गया कि गढ़वाली सिनेमा को सिल्वर स्क्रीन पर पहली बार दिखाने का श्रेय, किसी गढ़वाली फिल्म का पहली बार टिकट बुक माय शो तथा तीन हफ्ते लगातार हाउस फुल रहने वाली फिल्मों का श्रेय मनीष वर्मा को जाता है।

