संगठन की मजबूती हेतु मिलकर करना होगा काम : तिवारी

अल्मोड़ा

विधायक मनोज तिवारी ने रविवार को राजपुरा के धूनी मंदिर में बैठक कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संवाद किया। संगठन की मजबूती पर विस्तार से चर्चा की। विधायक ने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीढ़ बताया। कहा हम सभी को मजबूती के साथ एकजुट होकर संगठन के लिए काम करना होगा। यहां पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री एके सिकंदर पंवार, सभासद सचिन आर्या, कांग्रेस प्रदेश सचिव परितोष जोशी, आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *