बस अड्डे से किशोरी हुआ लापता
हल्द्वानी। एक किशोरी रोडवेज बस स्टेशन से लापता हो गई। खोजबीन के बाद भी सुराग न लगने पर परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई है। मल्लीताल नैनीताल निवासी 15 वर्षीय किशोरी शनिवार को अपनी मां के साथ खटीमा जाने के लिए हल्द्वानी पहुंची। यहां रोडवेज स्टेशन में वह खाने का सामान लेने के लिए बस से उतरी। इसके बाद से वापस नहीं लौटी। परिजनों के काफी तलाश के बाद भी कुछ पता नहीं चला। किशोरी का मोबाइल भी बंद मिला। परिजनों ने पुलिस से उसकी सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
