राज्य आंदोलनकारी व पूर्व ब्लॉक प्रमुख रही बीना बहुगुणा पंचतत्व में विलीन
देहरादून
वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी व पूर्व ब्लॉक प्रमुख रही बीना बहुगुणा को सैकड़ों लोगों ने अंतिम विदाई दी। आज हरिद्वार में उनका अंतिम संस्कार किया गया। यहां उनके नालापानी तपोवन स्थित आवास पर क्षेत्रीय विधायक उमेश शर्मा काऊ व पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व उत्तरांचल विश्वविद्यालय के चांसलर जितेन्द्र जोशी व कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना एवं आंदोलनकारियों सहित कई गणमान्य लोग सुबह अंतिम दर्शन को पहुंचे और उन्हें अपनी ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी व रायपुर विकासखंड की पूर्व प्रमुख बीना बहुगुणा के निधन पर उक्रांद द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी। बीना बहुगुणा का निधन कल इंद्रेश हॉस्पिटल मंे डेंगू के कारण हुआ था और उनके निधन पर दल के केंद्रीय उपाध्यक्ष सुनील ध्यानी, शिव प्रसाद सेमवाल, प्रमिला रावत व शकुंतला रावत ने उनके निवास पर जाकर श्रद्धांजलि देते हुए स्वर्गीय बीना बहुगुणा की अंतिम यात्रा में शामिल हुए। इस अवसर पर दल के केन्द्रीय उपाध्यक्ष सुनील ध्यानी ने कहा कि स्वर्गीय बीना बहुगुणा प्रखर उत्तराखंड आंदोलनकारी रही है, राज्य आंदोलन के दौरान प्रत्येक मूवमेंट में चढ़-बढ़ कर भाग लियाा। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय बीना बहुगुणा जुझारू मेहनती, मातृत्व, स्नेह का व्यक्तित्व रही है। उन्होंने कहा कि उक्रांद में रहते उन्होंने अनेकांे जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। इस अवसर पर उक्रांद ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

