राज्य स्थापना दिवस की पूर्व बेला पर क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन

मसूरी

मसूरी स्पोर्टस एसोसिएशन ने नगर पालिका परिषद के सहयोग से कैमल्स बैक रोड बहुगुणा पार्क पर राज्य स्थापना की 22वीं वर्ष गांठ की पूर्व बेला पर क्रास कंट्री दौड का आयोजन किया। इस अवसर पर युवा पीढ़ी को राज्य बनाये जाने के बारे में भी बताया गया। इस मौके पर छह वर्गों में दौड का अयोजन किया गया, जिसमें सब जूनियर बालक बालिका, जूनियर बालक बालिका व सीनियर बालक बालिका थे इसमें मसूरी के विभिन्न विद्यालयों के डेढ़ सौ से अधिक प्रतिभागियों ने विभिन्न वर्गों की दौड में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर मसूरी स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सूरज सिंह रावत ने बताया कि उनकी संस्था द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती रही है। उन्होंने बताया कि आजकल की युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए मेल आयोजन होना बहुत आवश्यक है इसी को देखते हुए उनके द्वारा कई खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। आज राज्य स्थापना दिवस की पूर्व बेला पर क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया है जिसमें मसूरी के सभी स्कूलों में प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *