अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बागेश्वर
कोतवाली पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत गत दिनों हुए हादसे में डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की है। मालूम हो कि गुरुवार की रात कठायतबाड़ा के पास एक डंपर ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। मृतक के भाई गणेश सिंह ने कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 279, 338, 304 A के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच चल रही है।

