ट्यूशन की फीस भेजने के नाम पर 99,940 रुपये का चूना

देहरादून

ट्यूशन की फीस भेजने का झांसा साइबर ठगों ने 99,940 रुपये का चूना लगा दिया। धोखाधड़ी को लेकर गुरमीत सिंह निवासी रेसकोर्स ने केस दर्ज कराया। कहा कि उनके पास बीते नौ अक्तूबर को एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को अनिल कुमार बताया। कहा कि अपने दो बच्चों की ट्यूशन फीस उनके खाते में भेजनी है। झांसा दिया कि उसका ट्रांसफर दूसरी जगह हो गया है। इसलिए पेमेंट कर जल्दी जाना है। पीड़ित झांसा में आये और पेटीएम पर उसके कहे अनुसार किया। तब उनके खाते से रकम कटी। तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *