रेंजर के घर में हुई लाखों की चोरी में नाबालिग गिरफ्तार

देहरादून

रेंजर के बंद घर से लाखों रुपये की चोरी में नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने नाबालिग पकड़ा है। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने प्रेस वार्ता कर बताया कि 10 नवंबर को एमके बहुखंडी के घर का दरवाजा तोड़कर पांच लाख रुपये के गहने, 50 हजार नगदी और 101 अमेरिकी डालर चोरी कर लिए गए। तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने एक नाबालिग को पकड़ा है। एसओ नेहरू कॉलोनी लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि आरोपी चोरी के दौरान घर में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी चुरा ले गया था। उससे पूछताछ में पता कि उसकी मां पूर्व में रेंजर के घर में काम करती थी। वारदात के वक्त रेंजर की कोठी में प्रथम तल खाली थी। नीचे के तल पर रेंजर की बहन का परिवार मौजूद था। उन्हें वारदात का पता नहीं लगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *