राष्ट्रपति पर अशोभनीय टिप्पणी पर दून में विरोध प्रदर्शन

देहरादून

भाजपा जनजाति प्रदेश मोर्चा ने नंदीग्राम में पश्चिम बंगाल के मंत्री और टीएमसी नेता अखिल गिरि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर अपमानजनक टिप्पणी का आरोप लगाते हुए पुतला दहन किया। भाजपा महानगर कार्यालय के पास प्रदर्शन किया। जनजाति मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी सत्यवीर सिंह चौहान ने बताया कि जगह-जगह पर ममता बनर्जी सरकार के मंत्री का पुतला दहन किया जा रहा है। चौहान ने कहा कि राष्ट्रपति पद की मर्यादा का संवैधानिक रुप से पालन किया जाना चाहिए। पुतला दहन करने में जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री राजवीर सिंह राठौर, प्रदेश उपाध्यक्ष नेपाल सिंह राणा, प्रदेश मंत्री सरदार सिंह, महानगर जनजाति मोर्चा अध्यक्ष बचन रावत, महामंत्री वीरेंद्र शर्मा, राकेश चौहान, महानगर महामंत्री धीरेंद्र शर्मा, प्रदेश महामंत्री एसटी मोर्चा राजवीर सिंह, प्रदेश मंत्री नेपाल सिंह, खुशीराम पंवार, दिनेश शर्मा, विनोद राणा, पूर्व प्रदेश महामंत्री गीताराम गौड आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *