नेशनल जूनियर एथलेटिक्स में मानसी नेगी ने जीता  स्वर्ण पदक

देहरादून

उत्तराखंड की बेटी मानसी नेगी ने राष्ट्रीय स्तर पर नया रिकॉर्ड कायम बनाया है। मानसी ने नेशनल जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता है। असम के गुवाहाटी में आयोजित 37वें नेशनल जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में रविवार को अंडर-20 वर्ग में 10 हजार मीटर वॉक रेस आयोजित हुई। इसमें उत्तराखंड की मानसी नेगी ने नया नेशनल रिकॉर्ड बनाकर स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके साथ ही मानसी ने उत्तराखंड को गौरवांवित होने का मौका दिया। मानसी ने 47 मिनट 30.9 सेकंड में 10000 मीटर की वॉक रेस पूरी की। दूसरे स्थान पर हरियाणा की रचना और तीसरे स्थान पर महाराष्ट्र की सेजल अनिल सिंह रहीं। मानसी चमोली के दशोली की रहने वाली हैं। मानसी इससे पहले भी कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्तराखंड के लिए मेडल जीत चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *