ईसोटी और धरासू में लगाएं नेत्र शिविर
पौड़ी
शतचंडी जनकल्याण समिति आप्टोमैट्री एवं नेत्र प्रशिक्षण संस्थान ने एकेश्वर ब्लाक में दो निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर लगाएं। समिति ने जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में ही ऐसे शिविरों का लगाने का निर्णय लिया है। प्राइमरी स्कूल धरासू और ईसोटी में आयोजित इन शिविरों में 135 रोगियों की आंखों के टेस्ट किए गए और निशुल्क दवा और चश्मे का भी वितरण किया गया। समिति अध्यक्ष कविन्द्र ईष्टवाल ने बताया कि समिति अलगे महीने जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में इसी तरह के शिविरों का आयोजन करेगी। कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों से लोगों को आंखों संबंधी दिक्कतों के लिए सतपुली, कोटद्वार और पौड़ी के अस्पतालों में आना पड़ता है। लिहाजा समिति अब दूरस्थ क्षेत्रों में ही ऐसे शिविरों को आयोजन कर ग्रामीणों को राहत देगी। नेत्र शिविरों में डा. पार्थ चौधरी, संजय सेमवाल, विद्या रावत, सुरेश बहुगुणा सहित संस्थान के प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं ने सहयोग दिया।

